सिलीगुड़ी में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में रांची के जगदीश बने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन के रनर अप

सिलीगुड़ी में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में रांची के जगदीश सिंह को चैम्पियन ऑफ चैम्पियन रनर अप मिला, साथ ही डिवाइन योगा अकादमी ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सिलीगुड़ी के होटल बरसाना में यूनाइटेड कौंसिल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स योगा एंड पोल स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल योगासन प्रतियोगिता में रांची के जगदीश सिंह को चैम्पियन ऑफ चैम्पियन के रनर अप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें उनके ग्रुप का गोल्ड मेडल भी मिला। उन्होंने इसका श्रेय अपनी कोच मैडम और डिवाइन योगा अकादमी की डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह को दिया और कहा कि कोच मैडम की टिप्स के कारण उन्हें ये सफलता मिली।

जगदीश ने बताया कि कोच मैडम ने स्थिर हो कर आसान करने की सलाह दी थी, जिस कारण ये उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने कहा ये उनका अभी तक का पहला इतना बड़ा अवार्ड है। जगदीश सिंह, डिवाइन योगा अकादमी के तीन सदस्यीय टीम के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। टीम में शत्रुघ्न कुमार, प्रदीप कुंभकार और नकुल कुमार शामिल थे। इससे जगदीश सिंह को गोल्ड, शत्रुघन कुमार को रजत, प्रदीप कुंभकार और नकुल कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस तरह डिवाइन योगा अकादमी, झारखंड को एक स्वर्ण, एक रजत और दो ब्रॉन्ज प्राप्त हुए। फेडरेशन के इंद्ररूप रॉय चौधरी ने बताया की प्रतियोगिता में 900 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया जो देश के विभिन्न राज्यों से आए थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।