श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बने अमरचंद बेगानी, मंत्री बने विनोद बेंगवानी

रांची में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की आम सभा में अमरचंद बेगानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा और संगठन मजबूती का संकल्प लिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राँची: श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की आम सभा का आयोजन स्थानीय दिगंबर जैन भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सभा में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं अनुशासित भाव से ओतप्रोत हो उठा।

सभा में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा विगत वर्षों में किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। वहीं कोषाध्यक्ष द्वारा सभा का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

इसके पश्चात वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। समाज के सभी सदस्यों की सहमति एवं सर्वसम्मति से अमरचंद बेगानी को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं विनोद बेंगवानी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में कमलेश संचेती को उपाध्यक्ष,संजय सिंघी को कोषाध्यक्ष, ललित सेठिया को सह सचिव बनाया गया। इसके साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में दिलीप बोहरा, लालचंद बोथरा, प्रकाश नाहटा एवं कोमल जी गेल्डा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गईं । कार्यकारिणी सदस्यों में

अमित बेगानी, विशाल सिंघी, अशोक गुलगुलिया, दिलीप भटेरा, विजय बोथरा एवं पंकज बोथरा को शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेरापंथ सभा समाज की एकता, संस्कार, सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

सभा में उपस्थित समाजबंधुओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सभा सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

सुरेश नाहटा

मीडिया प्रभारी

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.