होली स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी रांची- जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन, 23 मार्च को…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi-Jaynagar Express Train: रंगों का त्योहार होली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रांची रेल मंडल से 4 होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train) चलाने की मंजूरी रेलवे ने दे दी है।

इसके अनुसार, रांची-जयनगर होली स्पेशल (Ranchi-Jaynagar Express Train) 23 मार्च को एक ट्रिप चलेगी।

रांची से यह ट्रेन रात 11.55 बजे रवाना होगी और मुरी, बोकारो स्टील सिटी, Dhanbad, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, Samastipur, दरभंगा होते हुए रविवार शाम 4.30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

24 मार्च को जयनगर से खुलेगी ट्रेन

जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 24 मार्च रविवार को चलेगी। यह ट्रेन 11.50 बजे रवाना होगी और सोमवार शाम 6.45 बजे पहुंचेगी। इसमें SLDR के दो कोच व द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 22 मिलाकर 24 कोच होंगे।

इन ट्रेनों का भी परिचालन

23 मार्च को एक ट्रिप रांची-पूर्णिया होली स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे रवाना होगी, जो मुरी-बोकारो स्टील सिटी-धनबाद, जसीडीह-बरौनी होते हुए रात नौ बजे पूर्णिया पहुंचेगी। पूर्णिया-रांची होली स्पेशल ट्रेन भी 23 मार्च को एक ट्रिप रात 11.55 बजे रवाना होगी और रविवार दोपहर 2.25 बजे रांची पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 21 कोच होंगे। रांची-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन 22 मार्च शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन रांची से रात 8.30 बजे रवाना होगी, जो मुरी-बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, आसनसोल, पाकुड़, मालदा टाउन होते हुए शनिवार सुबह 11 बजे कटिहार पहुंचेगी।

कटिहार से यह ट्रेन गुरुवार रात 10.30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार दोपहर 2.25 बजे रांची पहुंचेगी। इसमें 15 कोच होगा। रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 22 को चलेगी।

रांची से यह ट्रेन रात 9.45 बजे पहुंचेगी। Gorakhpur से यह ट्रेन रविवार 24 मार्च को सुबह पांच बजे रवाना होगी, जो रात 9.25 बजे रांची पहुंचेगी। इसमें AC Three Tier Economy के 17 कोच की व्यवस्था होगी।

Share This Article