झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 35 नए केस, सबसे अधिक 12 रांची में

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 12 केस राजधानी रांची में हैं। राज्य में इस समय कोरोना के 115 सक्रिय मरीज हैं।

रविवार को बताया गया कि कोरोना से राज्य में 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से मिले 12 मरीजों के अलावा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 10, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से पांच, धनबाद से चार और सिमडेगा से दो नए मरीजों की पहचान हुई है। बोकारो और गुमला में एक-एक नए मरीज की पुष्टि हुई है।

नए मिले कुल 35 के साथ राज्य में अब कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 49 हजार,317 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 44 हजार,061 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अब तक राज्य में इस महामारी के दौरान पांच हजार,141 मरीजों की जान चली गयी। बहरहाल, अब झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।

Share This Article