झारखंड विधानसभा : विस सत्र से विधायक मनीष जायसवाल निलंबित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधायक मनीष जायसवाल को जारी सत्र से निलंबित कर दिया है। स्पीकर ने यह कार्रवाई मंगलवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की।

इस दौरान भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। भाजपा विधायक इस कार्रवाई से नाराज थे। हालांकि, मनीष जायसवाल फिर सदन में आ गए, जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें बाहर कर दिया।

इस दौरान भाजपा विधायकों ने भी प्रोसिडिंग का पेपर फाड़ कर खुद पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि मनीष जायसवाल में ध्यानाकर्षण का कॉपी फाड़ दिया था। विरोध में भाजपा विधायकों ने सदन कई तरह के कागज के टुकड़े फाड़कर उड़ाए। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कॉपी फाड़ने पर आपत्ति जतायी थी।

Share This Article