झारखंड भाजपा 17 को सभी जिलों में निकालेगी मशाल जुलूस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करने जा रही है।

यह जानकारी सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय ने दी।

सहाय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार आगामी 17 फरवरी को सभी जिलों में पार्टी के कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालकर विगत दिनों बरही में मूर्ति विसर्जन के दौरान रूपेश पांडेय की मॉब लिंचिंग में हत्या का विरोध करेंगे। साथ ही राज्य सरकार का पुतला दहन भी करेंगे।

Share This Article