चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद और दो डॉक्टरों की ओर से हुई बहस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से गुरुवार को चारा घोटाला के सबसे बड़े आरसी-47ए-96 मामले में से बहस जारी है। बहस सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि की अदालत में हुई।

लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने गुरुवार को आंशिक बहस की। बहस के दौरान सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह भी उपस्थित थे।

मामले में लालू की ओर से बताया गया कि पशुपालन विभाग के तत्कालीन प्रशासनिक पदाधिकारी आरके दास और पशुपालन विभाग के तत्कालीन संयुक्त निदेशक डॉ श्याम बिहारी सिन्हा के सेवा विस्तार पर बहस हुई।

दूसरी ओर मामले में गुरुवार को दो डॉक्टरों मुकेश कुमार श्रीवास्तव और डॉक्टर अर्जुन शर्मा की ओर से बहस हुई। दोनों ने अदालत को बताया कि आपूर्तिकर्ता की ओर से माल मिला। इसके बाद ही हम दोनों ने बिल पर काउंटर साइन किए थे।

दोनों ने कहा कि कोई नियम का उल्लंघन हमलोगों ने नहीं किया है। हमलोग निर्दोष हैं। यह मामला पशुपालन घोटाला आरसी-47 ए / 96 डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है।

इस मामले में लालू सहित कई राजनीतिज्ञ, सचिव स्तर के पूर्व अधिकारी, डॉक्टर और आपूर्तिकर्ता सहित 110 आरोपियों की ओर से बहस चल रही है। मामले में लालू की ओर से शुक्रवार को भी बहस होगी।

Share This Article