झामुमो की बिहार और पश्चिम बंगाल की समिति भंग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी के 12वें केन्द्रीय महाधिवेशन के पूर्व बिहार प्रदेश समिति एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति की सभी समितियां (पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक) तथा उनके वर्ग संगठनों की सभी समितियों (प्रदेश स्तर से पंचायत स्तर तक) को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

यह जानकारी शुक्रवार को झामुमो के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार इन समितियों को भंग किया गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति के अध्यक्ष (झारखंड मुक्ति मोर्चा) को नयी समिति के गठन अथवा अगले आदेश तक के लिए पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया जाता है।

विगत 23 नवम्बर को आहुत पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार पार्टी का 12वां केन्द्रीय महाधिवेशन 18 दिसम्बर को सोहराय भवन में सम्पन्न किया जाएगा।

साथ ही पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को 12वें केन्द्रीय महाधिवेशन संबंधित निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि उड़ीसा प्रदेश समिति की सभी समितिया (प्रदेश स्तर से पंचायत तक) एवं उसके वर्ग संगठनों की सभी समितिया (प्रदेश स्तर से पंचायत तक) यथावत् कार्य करती रहेंगी।

Share This Article