संविधान दिवस पर रांची SSP ने पुलिसकर्मियों को दिलायी शपथ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में संविधान दिवस पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शपथ ली। एसएसपी ने पुलिस अधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को याद किया गया।

एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि संविधान बनाने में देश के कई विद्वानों ने अपना-अपना योगदान दिया था। तब जाकर भारत का संविधान बन पाया था।

पुलिसकर्मी संविधान के अनुसार ही अपना कर्तव्य निर्वहन करते हैं और देश की एकता अखंडता के लिए मर मिटने को तैयार रहते हैं।

सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान की पूरी प्रस्तावना को पढ़ा और शपथ ली।

Share This Article