पेट्रोल-डीजल की कमी से रांची के पेट्रोल पंपों पर छाया सन्नाटा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर “पेट्रोल-डीजल नहीं है” के पोस्टर लगाए गए हैं। जहां हर दिन वाहनों की लंबी लाइनें दिखती थीं, वहां अब सन्नाटा नजर आ रहा है। रातू रोड टायर के पास स्थित पेट्रोल पंप में दोपहर बाद यह पोस्टर लगाए गए, जिसके बाद लोग बिना तेल लिए वापस लौटते दिखे।

सुबह से दोपहर 12 बजे तक कुछ पंपों में लोगों को आसानी से पेट्रोल मिल रहा था। कई लोग 10 से 20 लीटर तक पेट्रोल भरवाते नजर आए। वहीं शहर और आसपास के इलाकों में भी पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर सामने आई है। रोज काम पर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

लोगों का कहना है कि अचानक पेट्रोल खत्म होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। कई वाहन चालक घंटों इंतजार करने के बाद भी निराश होकर वापस लौटे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।