

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था और वाहन जांच के कारण हो रही परेशानी को लेकर शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि शहर, खासकर मानगो इलाके में आए दिन लंबा जाम लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस एक ही सड़क पर कई जगह वाहन जांच अभियान चला रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। कई बार एक सड़क पर 7 से 8 जगह चेकिंग होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। आम लोग बार-बार रोककर जांच किए जाने से परेशान हैं। जदयू नेताओं ने डीसी से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और लोगों को राहत देने की मांग की।





मानगो समेत कई इलाकों में रोज लगने वाले जाम के कारण लोगों को समय पर अपने काम तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।
