

रांची : रांची जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुल 7 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में एसएसपी राकेश रंजन ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार खलारी के थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो को बुंडू भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार-1 को ओरमांझी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को डेलीमार्केट थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह का ट्रांसफर डेलीमार्केट से जगन्नाथपुर थाना कर दिया गया है। इनके अलावा भी अन्य अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। आदेश में निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और इसकी अनुपालन रिपोर्ट भी जमा करें।





पूरी सूची इस प्रकार है:
इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह: थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर
इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह: थाना प्रभारी, डेलीमार्केट
इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा: थाना प्रभारी, खलारी
इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो: थाना प्रभारी, बुंडू
इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन: पुलिस केंद्र
इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी: यातायात थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर
इंस्पेक्टर मनोज कुमार-1: थाना प्रभारी, ओरमांझी
