
Manoj Kumar Pandey: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।
“चुनाव खत्म होते ही बढ़ी कीमतें”
मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोगों को पहले से आशंका थी कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद कमर्शियल गैस और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।
केंद्र सरकार से पूछे सवाल
RJD नेता ने प्रधानमंत्री राहत कोष को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि संकट के समय जनता को राहत देने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
महंगाई पर राजनीति तेज
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है। वहीं, सरकार की ओर से इस मुद्दे पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिख रही है।

