

Alamgir Alam: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान पाकुड़ विधायक निशात आलम भी मौजूद रहीं।





जानकारी के अनुसार, यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में हुई। हालांकि बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद आलमगीर आलम हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री से यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
