
Sand Scam : राजधानी रांची के चटकपुर क्षेत्र में करीब 90 हजार CFT बालू गायब होने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची के उपायुक्त (DC) ने जांच के आदेश दिए हैं।
प्रशासन की ओर से जिला खनन पदाधिकारी (DMO) से जवाब-तलब किया गया है। मामले में लापरवाही या अनियमितता की आशंका को देखते हुए DMO को शो कॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। यह टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर यह पता लगाएगी कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में बालू कैसे गायब हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।
यह मामला सामने आने के बाद जिले में खनन और बालू प्रबंधन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

