

रांची: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसका शेड्यूल रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है।





ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
1. ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 01/10/2026 एवं 03/10/2026 को रद्द रहेगी।
2. ट्रेन संख्या 18106 जयनगर राउरकेला एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/10/2026 एवं 04/10/2026 को रद्द रहेगी।
3. ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर जयनगर एक्सप्रेस (वाया मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/10/2026 को रद्द रहेगी।
4. ट्रेन संख्या 18120 जयनगर टाटानगर एक्सप्रेस (वाया मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/10/2026 को रद्द रहेगी।
5. ट्रेन संख्या 18629 रांची गोरखपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/09/2026 एवं 02/10/2026 को रद्द रहेगी।
6. ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/09/2026 एवं 03/10/2026 को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
1. ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/09/2026 एवं 01/10/2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग किऊल, मुंगेर, बरौनी होकर चलेगी।
2. ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/09/2026 एवं 04/10/2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरौनी, मुंगेर, किऊल होकर चलेगी।
3. ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली दरभंगा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/09/2026 एवं 29/09/2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग किऊल, मुंगेर, बरौनी होकर चलेगी।
4. ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा चर्लपल्ली एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/09/2026 एवं 02/10/2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरौनी, मुंगेर किऊल होकर चलेगी ।
5. ट्रेन संख्या 18621 पटना हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/10/2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, शेख़पुरा, किऊल, झाझा होकर चलेगी ।
6. ट्रेन संख्या 18622 हटिया पटना एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22/09/2026, 25/09/2026, 27/09/2026, 29/09/2026 एवं 02/10/2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग झाझा, किऊल, शेख़पुरा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर होकर चलेगी।
7. ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/10/2026, 03/10/2026 एवं 04/10/2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खगड़िया, मुंगेर, जमालपुर, किऊल, नवादा, बन्धुआ होकर चलेगी।
8. ट्रेन संख्या 18626 हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/10/2026, 03/10/2026 एवं 04/10/2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बन्धुआ, नवादा, किऊल, जमालपुर, मुंगेर, खगड़िया होकर चलेगी।
9. ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 25/09/2026 से 03/10/2026 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग किऊल, मुंगेर, बरौनी होकर चलेगी।
10. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर सम्बलपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 26/09/2026 से 04/10/2026 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरौनी, मुंगेर, किऊल होकर चलेगी।
