शराब फैक्ट्री में जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट, नहीं मिला एक भी स्टॉक

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ओरमांझी स्थित तारंगिनी बॉटलर्स शराब फैक्ट्री में जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट और उत्पाद विभाग की टीम को वहां कुछ भी नहीं मिला। टीम 17 अगस्त को फैक्ट्री में स्टॉक और अन्य सामान की जांच के लिए पहुंची थी। बताया गया कि फैक्ट्री से 8PM ब्रांड की एक भी बोतल नहीं मिली।

तारंगिनी बॉटलर्स में 8PM व्हिस्की की बॉटलिंग होती है। करीब दो महीने पहले रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने यहां छापेमारी की थी। उस दौरान बड़ी मात्रा में शराब मिली थी, जिसकी बोतलों पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बिक्री से जुड़े लेबल लगे थे। जबकि फैक्ट्री को केवल झारखंड में बिक्री के लिए बॉटलिंग की अनुमति थी। इसी मामले में बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय को गिरफ्तार किया गया था और उत्पादन बंद करा दिया गया था।

फैक्ट्री से सामान गायब होने को लेकर अब चोरी की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुबोध राय ने फैक्ट्री की सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाना और उत्पाद विभाग को पत्र दिया था। उनका कहना था कि फैक्ट्री सुनसान जगह पर है और चोरी का खतरा है। सुरक्षा नहीं मिलने के बाद स्टॉक समेत अन्य सामान गायब होने की बात कही जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।