मनन विद्या स्कूल के स्टूडेंट पीयूष की मौत, प्रबंधन पर दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच शुरू

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Manan Vidya School student Piyush dies: राजधानी रांची के मनन विद्या स्कूल के स्टूडेंट पीयूष के जुमार नदी में डूबने के मामले में स्कूल प्रबंधन पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्र के पिता मंटू कुमार के बयान पर सदर थाने में मामला दर्ज हुआ है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

12 अगस्त को मिली थी Dead Body

पुलिस को पिता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा है कि 12 अगस्त को पीयूष का शव जुमार नदी से मिला था। उनका पुत्र ढाई साल से मनन विद्या स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था।

स्कूल प्रबंधन की गैर जिम्मेदाराना हरकतों की वजह से उनका पुत्र 11 अगस्त की रात अपने दोस्तों के साथ जुमार नदी गया था। नदी में डूबने की वजह से उनके पुत्र की मौत हो गई। छात्र के हॉस्टल से बाहर निकलने की बात पूछने पर प्रबंधन ने कोई जवाब नहीं दिया।

Share This Article