मोराबादी दुकानदार संघ ने किया रांची नगर निगम का घेराव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की ओर से इन दिनों शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में बुधवार को मोराबादी मैदान में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। वहीं दूसरी ओर काफी संख्या में दुकानदार संघ के लोग रांची नगर निगम पहुंचे और नगर निगम का घेराव किया।

नगर निगम के बाहर भारी संख्या में दुकानदार मौजूद हैं।

मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष जनसेवक कुमार रौशन ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मोरहाबादी में जबरन दुकानदारों की कुर्सी, टेबल, और गुमटी को उठाया।

इस दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसके बाद दुकानदार नाराज हो गये। इसी के विरोध में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया है। इस अवसर पर महेश शाह, राजेंद्र मुंडा आदि उपस्थित थे।

Share This Article