नक्सली शीला मरांडी का ब्लड रिपोर्ट नार्मल, रिम्स में आज होंगे कई और जांच

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती भाकपा माओवादियों के शीर्ष पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किसान दा की पत्नी शीला मरांडी का ब्लड रिपोर्ट सामान्य है। शुक्रवार को शीला का एमआरआई, ईईजी और अल्ट्रासोनोग्राफी कराने की तैयारी है।

चिकित्सक शीला के इकोकार्डियोग्राफी रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल शीला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शीला मरांडी के पेइंग वार्ड में भर्ती होते ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पेइंग वार्ड के प्रवेश द्वार पर झारखंड जगुआर के जवान तैनात हैं। वहीं, बिल्डिंग के पहले तल्ले पर जहां शीला मरांडी भर्ती है वहां भी सुरक्षा में जवान तैनात हैं। पेइंग वार्ड में आने वाले लोगों से भी जवान पूछताछ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शीला मरांडी को मिर्गी का दौरा आने के बाद बुधवार को रिम्स में इलाज के लिए लाया गया है। यहां मेडिसिन विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ बिंदे कुमार शीला का इलाज कर रहे हैं। शीला पेइंग वार्ड के पहले तल्ले के कमरे ए-3 में भर्ती है। शीला को बीते 12 नवंबर को सरायकेला से गिरफ्तार किया गया था।

Share This Article