राज्य सरकार के रवैये से पेट्रोल पंप संचालक परेशान: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने पेट्रोल पंप संचालकों के हड़ताल पर जाने की घोषणा पर कहा कि राज्य सरकार की ढुलमुल रवैया के कारण आज आम जनता के साथ-साथ पेट्रोल पंप संचालक परेशान है।

राज्य सरकार और उसमें शामिल दल झामुमो, कांग्रेस और राजद के पेट्रोल डीजल की कीमत घटाने की दिशा में दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। इस सरकार में खाने के दांत और हैं और दिखाने के और।

उन्होंने शनिवार को कहा कि कल तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर हाय तौबा मचाने वाली पार्टियों को आज लगता है सांप सूंघ गया है।

साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को बड़ी राहत दी है। फिर ऐसे में अब झारखंड सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है कि वह वैट घटाकर आम लोगों को राहत प्रदान करें।

केंद्र सरकार ने जनहित में पेट्रोल से पांच रुपया और डीजल से दस रुपया की कीमत की कटौती करते हुए जनता को बड़ी राहत दी है। भाजपा शासित एवं अन्य राज्यों ने भी अपने हिस्सा की दर को कम कर आम जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है।

Share This Article