अधिकारियों के आश्वासन के बाद रांची नगर निगम कर्मियों की हड़ताल खत्म

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम के संविदा कर्मियों ने मांगों के समर्थन में मंगलवार को हड़ताल किया। इससे रांची नगर निगम में सर्टिफिकेट बनाने सहित कई अन्य काम ठप हो गए।

ऐसे में रांची नगर निगम में काम के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल देख रांची नगर निगम के अधिकारियों ने 15 दिनों के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद संविदा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया।

इस संबंध में रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि उन्हें सातवें वेतनमान की तर्ज पर भुगतान किया जाए। दूसरी ओर दस साल से अधिक समय से काम कर रहे कर्मियों को स्थाई नियुक्ति का लाभ मिले।

नरेश राम ने बताया कि 15 दिनों में हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो फिर से हड़ताल किया जाएगा। इससे पहले भी कई बार नगर निगम के 300 संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार और हड़ताल कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों नगर निगम के कर्मचारी संघ ने नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव से मिलकर एक पत्र सौंपा था, जिसमें अपनी मांगों को लेकर 23 नवम्बर को हड़ताल पर जाने की बात कही थी।

Share This Article