RANCHI : देर रात घूमने निकले दो दोस्त, सुबह घर पहुंची लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के रांची-जमशेदपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो छात्र की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राहुल मुंडा और निर्मल मुंडा के रूप में की गई है। मृतक छात्र राहुल मुंडा तुंजू का रहने वाला था। वहीं दूसरे मृतक छात्र निर्मल मुंडा ताऊ के रहने वाले थे।

दोनों छात्र रांची में रहकर आईटीआई और ग्रेजुएशन कर रहे थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि कल ही दोनों रांची से अपने घर आये थे।

रविवार की देर रात घुमने के लिये एक ही बाइक से निकले थे। बुंडू के एदेलहातु के पास टॉल प्लाजा के पास चाय पीकर घर लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये।

इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।

Share This Article