झारखंड : राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम घोषित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के सिमडेगा में 20 अक्टूबर से 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 शुरू हो रही है। इसे लेकर मंगलवार को हॉकी झारखंड टीम की घोषणा की गयी है।

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी की उपस्थिति में टीम की घोषणा की गयी।

टीम की कमान दीप्ति कुल्लू के हाथों में रहेगी। इसके अलावा कोच के तौर प्रतिमा बरवा और मैनेजर की जिम्मेदारी तारणी कुमारी को दी गयी है।

टीम में शामिल खिलाड़ियों में अमृता मिंज, निर्मला सोरेंग, महिमा टेटे. काजल बाड़ा, किरण बाड़ा, दीपिका सोरेंग, कल्याणी किंडो, रोपनी कुमारी, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की आदि शामिल हैं।

खिलाडियों का चयन हॉकी झारखंड के द्वारा सिमडेगा में पांच सितंबर से लगाये गये विशेष प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया।

उल्लेखनीय है कि सिमडेगा में 20 अक्टूबर से 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 शुरू होनी है।

इसमें देशभर की 27 टीमें शामिल हो रही हैं। इसका उद्धाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

Share This Article