राज्य में आम लोगों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन: अमर बाउरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अमर बाउरी ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, नागरिकों के हितों के लिए जो बोर्ड, आयोग, निगम हैं, उनमें फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है।

ऐसे में आम लोगों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

अमर बाउरी ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को पूरे प्रदेश में संविधान गौरव यात्रा निकाली जायेगी।

छह दिसंबर को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस तक यह यात्रा राज्य के अलग-अलग हिस्से में जारी रहेगी।

बाउरी ने कहा कि रांची में पार्टी महानगर (भाजपा) के साथ मिल कर एससी मोर्चा अल्बर्ट एक्का चौक से हाइकोर्ट के समीप स्थित बाबा आंबेडकर की प्रतिमा तक यह यात्रा निकलेगी।

पहली बार देश भर में संविधान के प्रति कृतज्ञता जताने को इस तरह की यात्रा का आयोजन किया गया है।

Share This Article