RANCHI : घर में अकेली थी आठ साल की बच्ची, युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, हुआ गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आठ साल की बच्ची से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को डोरंडा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल भेंगरा है।

अनिल को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में बच्ची की मां ने डिबडीह शांतिनगर निवासी अनिल भेंगरा के खिलाफ डोरंडा थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी। इसमें बच्ची की मां ने बताया कि वह अपने पति के साथ डॉक्टर के पास गयी थी।

उस वक्त उनकी आठ वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच अनिल भेंगरा उनके घर गया। उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। दुष्कर्म की भी कोशिश की। इस घटना के बारे में उनकी बेटी ने उन्हें बताया।

इधर, प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share This Article