JPSC मुख्य परीक्षा 28-30 जनवरी तक होगी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग(जेपीएससी )ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा का

समय सारणी सोमवार को जारी कर दिया है। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 18 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है ।

आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार अपना जन्म तिथि और प्रारंभिक परीक्षा का रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। पहले पाली की परीक्षा दसबजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ले जाएगी।

मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी। 28 जनवरी को पहले पाली में पहले पेपर की और दूसरी पाली में दूसरे पेपर की परीक्षा ली जाएगी।

इसी तरह 29 जनवरी को पहली पाली में पेपर तीन और दूसरी पाली में चौथे पेपर की परीक्षा ली जाएगी। 30 जनवरी को पहले पाली पांचवें पेपर और दूसरी पाली में छठे पेपर की परीक्षा ली जाएगी।

प्रत्येक पाली की परीक्षा तीन घंटे की होगी। इस मुख्य परीक्षा के लिए रांची में लगभग 14 केंद्र बनाए गए हैं।

आयोग ने अपनी नोटिफिकेशन में कहा है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अटेंडेंस शीट और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी।

अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो उम्मीदवार आयोग के पूछताछ काउंटर पर 18 जनवरी से 25 जनवरी तक लिखित आवेदन देकर एडमिट कार्ड में सुधार करा सकते हैं।

Share This Article