JET Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड और सेंटर गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान

Jharkhand Public Service Commission की JET परीक्षा 2026 से पहले अभ्यर्थी परेशान, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी, दूर सेंटर मिलने से बढ़ी चिंता।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JET Exam 2026 Jharkhand : झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2026 को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ती जा रही है। 26 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में करीब 1.75 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे, जिसके लिए राज्यभर में 434 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यह परीक्षा रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और देवघर समेत छह जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में ली जाएगी। पेपर-वन में 100 अंकों के 50 प्रश्न और पेपर-टू में 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

हालांकि परीक्षा से पहले ही कई अभ्यर्थियों ने अव्यवस्था की शिकायत की है। बड़ी संख्या में छात्रों का आरोप है कि उन्हें उनके चयनित शहर के बजाय दूरदराज के जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है, जिससे यात्रा और ठहरने की समस्या खड़ी हो गई है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में भी कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ छात्रों ने नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण में गड़बड़ी की शिकायत की है। वहीं, हेल्पलाइन नंबर भी कई बार उपलब्ध नहीं होने से छात्रों की चिंता और बढ़ गई है।

आयोग ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए 25 अप्रैल तक एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, लेकिन परीक्षा से ठीक पहले सामने आई इन खामियों ने तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को असमंजस में डाल दिया है।

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और आइरिस वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।