कांके रोड में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के कांके रोड स्थित गांधी नगर के रोमियो लेन के पास चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने बच्चों के साथ वहां मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर तेजी से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से निकल चुके थे। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मामले की जांच में लग गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांके रोड और आसपास के इलाकों में छिनतई और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।