लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर घायल

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, लोहरदगा में भीषण सड़क दुर्घटना से मचा हड़कंप।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : लोहरदगा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एसपी आवास के समीप तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।