जमशेदपुर में फॉर्म हाउस पर फायरिंग, इलाके में फैली दहशत

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा बगान इलाके में शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे एक फॉर्म हाउस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह घर रांची के होटवार जेल में बंद प्रकाश मिश्रा का है। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण अपने-अपने घरों में छिप गए। घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ललित मीणा और सिटी डीएसपी सुनील चौधरी समेत कई अधिकारी देर रात तक जांच में जुटे रहे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार करीब सात बदमाश दो बाइक और एक कार से मौके पर पहुंचे थे। फायरिंग की इस घटना में विकास झा उर्फ सोनू का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी का नाम घोषित नहीं किया है।

घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन लगातार हुई गोलीबारी से इलाके में डर का माहौल बन गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।