BREAKING: राजधानी रांची के कांके रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, राम मंदिर के पास बाइक सवार की मौत

रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार किसी काम से कांके रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान राम मंदिर के समीप वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की वजह सामने आ सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।