बदमाश ने महिला पर चाकू से किया हमला…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Attacked With Knife : रांची के कोकर बैंक कॉलोनी (Koker Bank Colony) की रहने वाली मेघा कंधवे पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया।

हालांकि, चाकू के हमले से वह बाल-बाल बच गई। घटना बुधवार की है। इस संबंध में मेघा ने सदर थाने में सौरभ कुमार के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करायी है।

मेघा ने पुलिस को बताया कि सौरभ उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह कई बार उसके घर में घुसने का भी प्रयास किया।

घर में लगा ताला तोड़ने का प्रयास किया। मगर, आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी भाग निकला। 11 मई की दोपहर में वह घर के पास थी।

इसी दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। साथ में उनकी बहन ने उन्हें खींच लिया, जिससे उन्हें चाकू (Knife) नहीं लगा। हो-हल्ला के बाद आरोपी भाग निकला। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article