रांची में लालपुर और कांके डैम से मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

सुबह मछुआरे ने कांके डैम में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार दो शव सुबह मिले हैं। पहला शव (Dead Body) लालपुर थाना क्षेत्र के जेल चौक से मिला है।

वहीं दूसरा शव गोंदा थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। लालपुर थाना (Lalpur Police Station) क्षेत्र के शव की पहचान छोटू वर्मा के रूप में हुई है।

फिलहाल गोंदा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

दूसरा शव कांके डैम (Kanke Dam) से बरामद हुआ है। सुबह मछुआरे ने कांके डैम में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलने के बाद गोंदा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला और पहचान की गई। मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में की गई है। फिलहाल गोंदा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article