लातेहार में नक्सलियों ने ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला

नक्सलियों ने दो अन्य ग्रामीणों की भी पिटाई की, घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दवना गांव में बीती रात्रि हथियारबंद नक्सलियों (Armed Naxalites) ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों (Maoists) ने दवना गांव निवासी देव कुमार प्रजापति (35) को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।

नक्सलियों ने दो अन्य ग्रामीणों की भी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार बीती रात हथियारबंद नक्सली दवना गांव पहुंचे और कुछ ग्रामीणों को ढूंढने लगे। नक्सलियों ने देव कुमार प्रजापति को घर से बाहर निकाला और घर से थोड़ी दूर ले जाकर उसकी जम कर पिटाई करने लगे। पिटाई के कारण देव कुमार प्रजापति (Dev Kumar Prajapati) की मौत हो गई।

पिटाई के कारण देव कुमार प्रजापति की मौत

बताया जाता है कि देव कुमार प्रजापति गांव में ही रहता था और वन विभाग के ट्रैक्टर पर दैनिक भोगी कर्मी का कार्य करता था। ग्रामीणों की मानें तो दो दिनों पूर्व भी नक्सली गांव पहुंचे थे और कुछ ग्रामीणों को ढूंढ रहे थे।

बुधवार रात एक बार फिर से नक्सली गांव पहुंचे और देव कुमार प्रजापति तथा दो अन्य ग्रामीणों को पकड़ लिया और इनकी पिटाई कर दी। पिटाई के कारण देव कुमार प्रजापति की मौत हो गई।

महुआडांड़ के SDPO राजेश कुजूर (SDPO Rajesh Kujur) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article