BREAKING: राजधानी रांची में बिना डॉक्टर के चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, टेक्नीशियन ही कर रहा था जांच

रांची के लोवाडीह स्थित मां अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी में योग्य डॉक्टर नहीं मिले, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट उल्लंघन पर प्रशासन ने केंद्र को सील किया

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी के लोवाडीह स्थित एमके कॉम्प्लेक्स में चल रहे मां अल्ट्रासाऊंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर प्रशासन का डंडा चला है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने केंद्र पर औचक छापेमारी की और नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में सेंटर को पूरी तरह से सील कर दिया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि सेंटर पर कोई भी योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं था। मरीजों का अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी संवेदनशील जांचें एक टेक्नीशियन द्वारा की जा रही थीं, जो मरीजों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ है। इसके अलावा केंद्र में किसी भी डॉक्टर का कोई रजिस्ट्रेशन या विवरण उपलब्ध नहीं पाया गया।

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि पीसी एंड पीएनडीटी (PC & PNDT) एक्ट के तहत किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन के लिए एक योग्य और पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट का होना कानूनी रूप से अनिवार्य है। इस नियम का उल्लंघन करने और बिना मान्यता प्राप्त डॉक्टरों के केंद्र चलाने के कारण प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सेंटर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में बिना वैध लाइसेंस और बिना योग्य डॉक्टरों के चल रहे अन्य क्लीनिकों और जांच केंद्रों के खिलाफ भी आगे ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।