
कोहिमा : नागालैंड के पूर्व गृह मंत्री और पूर्व विधानसभाध्यक्ष थेनुचो तुन्यी ने शनिवार को कोहिमा स्थित लोकभवन में राज्यपाल नंदकिशोर यादव से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। श्री तुन्यी ने राज्यपाल से राज्य के विकास कार्यों को लेकर लंबी बातचीत की और विकास के प्रति प्रतिबद्धता जतायी।

