जनजातियों की समस्याओं पर डॉ आशा लकड़ा ने की चर्चा

गुमला के डुमरी प्रखंड में जनजातीय संवाद कार्यक्रम में डॉ आशा लकड़ा ने समुदाय की समस्याएं सुनीं, अधिकारों और मुद्दों पर चर्चा कर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने शनिवार को गुमला के डुमरी प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय जनजातीय संवाद कार्यक्रम में जनजाति समुदाय के मसलों और समस्याओं पर चर्चा की। संवाद के दौरान जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं एवं उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर बात हुई। कार्यक्रम में डॉ आशा लकड़ा जनजातीय समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के उठाए गए विषयों से अवगत हुई तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जनजातीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO) तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।