रांची की कई सड़कें नए रूप में आएंगी नजर, कैबिनेट से जल्द मिलेगी स्वीकृति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग को सड़क को फोरलेन बनाने वाले प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी है।

आने वालों दिनों में राजधानी रांची की कई सड़कें नए रूप में नजर आएंगी। बिरसा चौक से झारखंड सचिवालय तक सड़क को फोरलेन किया जाने का निर्णय लिया गया है।

अब इस प्रस्ताव को योजना प्राधिकृत से मंजूरी के बाद कैबिनेट के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

इस सड़क का उपयोग सभी मंत्री, विधायक, ब्यूरोक्रेट्स, अधिकारी भी करते हैं। इसलिए इस सड़क के आसपास सजावट का भी खास ध्यान रखा जाएगा।

हालांकि हिनू चौक से बिरसा चौक तक सड़क फोर लेन है, लेकिन बिरसा चौक से आगे सड़क पर डिवाइडर तो हैं, लेकिन सड़क फोर लेन नहीं है।

पथ निर्माण विभाग के एक अन्य प्रस्ताव के मुताबिक बिरसा चौक से झारखंड सचिवालय मार्ग पर विवेकानंद स्कूल चौक से जगन्नाथ मंदिर, नया विधानसभा होते हुए नया सराय रिंग रोड तक सड़क भी फोर लेन की जाने की स्वीकृति दी गई है।

Share This Article