न किडनैपिंग, न साजिश; समुद्र देखने की जिद में घर से भागे 3 दोस्त, भीख मांगकर काट रहे थे दिन; 2 हफ्ते बाद खुला पूरा राज

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुरी : रांची से तीन लड़कों के लापता होने के दो हफ्ते बाद पुलिस ने उनमें से एक को ओडिशा के तटीय जिले पुरी से बचाया। जांच में पता चला कि वे समुद्र देखने के लिए घर से भाग गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुरी में पुलिस ने रविवार को अर्जुन शर्मा (12) को पकड़ लिया, जबकि उसका जुड़वां भाई करण और एक अन्य लड़का शिवा पुलिस को देखकर भाग गए।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अन्य दो लड़कों का पता लगाने के लिए खोज अभियान जारी है। तीनों बच्चों का अपहरण नहीं हुआ था; वे समुद्र देखने के लिए हटिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर पुरी चले गए थे।” जुड़वां बच्चों के माता-पिता ने एक जून को पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।मामले में सफलता हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान मिली।

पुलिस ने बताया कि बचाए गए लड़के से पूछताछ के दौरान पता चला कि पुरी पहुंचने के बाद तीनों लड़के समुद्र किनारे गए थे और वहां वे भोजन के लिए भीख मांग रहे थे। पुलिस ने पहले तीनों बच्चों के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।