BIG BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक समाप्त, 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में राज्य के विकास से जुड़े फैसले लिए गए।

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हेमंत कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें कुल 23  प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और नीतिगत विषयों से जुड़े प्रस्ताव शामिल बताए जा रहे हैं। सरकार के स्तर पर इन फैसलों को राज्य के हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

  • आज के बैठक में वन्य जीवों के हमले से मरने वालों की मुआवजा राशि बढ़ी है। मृत्यु की स्थिति में मुआवजा चार लाख की जगह अब दस लाख रुपये मिलेगा।
  • वन एवं पर्यावरण विभाग में हाइब्रिड मॉडल के तहत होंगे काम।
  • महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय की नियुक्ति को मिली घटनोत्तर मंजूरी।
  • नामकुम डोरंडा पथ होगा फोर लेन
  • पोखरिया मोड़ से गोविन्दपुर मार्ग होगा फोर लेन
  • सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर्स के वेतन मान को एकरूप किया गया
  • झार नेट सुविधा को विस्तार
  • गोड्डा जिला समाहरणालय में अवैध रूप से काम कर रहे पांच लोगों को बर्खास्त किया गया
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण को लेकर एजी के रिपोर्ट को मंजूरी
  • अपर महाधिवक्ता का पद में संशोधन
Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।