माध्यमिक आचार्य भर्ती में 102 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में, अंकों की एकरूपता पर उठे सवाल

झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की PG और BEd डिग्री की जांच होगी, रिकॉर्ड में अंकों की एकरूपता मिलने पर विभाग ने जांच मांगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सरकारी स्कूलों में माध्यमिक आचार्य पद पर नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की शैक्षणिक डिग्री की जांच होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर जांच का अनुरोध किया है. इन सभी अभ्यर्थियों ने राज्य के दो निजी विश्वविद्यालयों से स्नातकोत्तर (PG) और BEd की डिग्री हासिल की है.

विभागीय स्तर पर उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच में इन अभ्यर्थियों के PG के प्राप्तांकों में काफी एकरूपता सामने आयी है. अलग-अलग विषयों में PG करने वाले अभ्यर्थियों के अंक भी एक सीमित दायरे में पाये गये हैं. विभाग ने इसी एकरूपता को प्रथम दृष्टया जांच का आधार बनाया है. विभाग की ओर से इन अभ्यर्थियों की डिग्री को प्रथम दृष्टया संदेहास्पद बताया गया है.

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.