जामताड़ा में टैंपू-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल, एम्बुलेंस और डॉक्टर नहीं मिलने पर अस्पताल में हंगामा

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित कोरिडीह पेट्रोल पंप के पास टैंपू और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना सुबह लगभग 9 बजे की है। हादसे में 25 वर्षीय मौसम शेख नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और घायल युवक को तत्काल नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस व डॉक्टर की अनुपलब्धता को लेकर जोरदार हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि घायल युवक को जरूरत के समय 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई और न ही उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद था। इस कारण गंभीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से लंबा सफर तय कर धनबाद जाना पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपात स्थिति में भी मरीजों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लोगों की मांग है कि समय पर इलाज और एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाए। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया। लोग स्वास्थ्य व्यवस्था से काफी नाराज़ हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।