ऑनलाइन गेम की लत की वजह से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर दिल्ली से सकुशल बरामद,रांची पुलिस की तकनीकी टीम की बड़ी कार्रवाई

रांची से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद किया, ऑनलाइन गेम STAKE में पैसे हारने के बाद तनाव में आकर घर छोड़कर चला गया था।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ऑनलाइन गेम की लत एक बार फिर परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गई। रांची से लापता 15 वर्षीय आशविन आनंद को रांची पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग ऑनलाइन गेम STAKE में काफी पैसा हार चुका था, जिसके कारण वह तनाव में था और इसी वजह से बिना किसी को बताए घर छोड़कर निकल गया।

जानकारी के अनुसार, 24 मई को आशविन आनंद अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने रांची के सदर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को युवक के दिल्ली में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और तकनीकी अनुसंधान की मदद से नाबालिग को सुरक्षित वापस लाया गया। इस पूरे मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और उसके दुष्परिणामों को उजागर किया है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास करें।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.