रांची के हिंदपीढ़ी में मोजाहिद हत्याकांड का आरोपी चतरा से गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को चतरा जिला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो राजा है। वह हिंदपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड का रहनेवाला है।

बता दें कि पांच दिसंबर को हिंदपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड में मोजाहिद आलम की हत्या कर दी गयी थी। मो राजा इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

पुलिस ने बताया कि मोजाहिद की हत्या के बाद आरोपी मो राजा फरार हो गया था। पुलिस को पता चला कि वह सरायकेला में छुपा हुआ है। रांची पुलिस ने सरायकेला में छापामारी की, लेकिन वह वहां से भी भाग निकला।

उसके बाद आरोपी मो राजा चतरा में जाकर छुप गया। इसकी जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने चतरा में छापामारी कर मो राजा को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article