बोकारो हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग को लेकर सांसद ने मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बोकारो हवाई अड्डा का उद्घाटन करने और इसका नाम बिनोद बिहारी महतो के नाम करने की मांग को लेकर बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी,

जमेशदपुर सांसद विद्युत वरण महतो आदि नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की।

इस दौरान नेताओं ने सिंधिया को इस बात से अवगत कराया कि बोकारो हवाई अड्डा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन कभी भी किया जा सकता है।

झारखंड आंदोलन के अगुआ पूर्व सांसद और पूर्व विधायक बिनोद बिहारी महतो का झारखंड राज्य के निर्माण में अवर्णनीय भूमिका रही है।

क्षेत्र, राज्य और समाज के विकास में उनका अहम योगदान भी रहा है। उनका 18 दिसंबर 1991 में नई दिल्ली में निधन हुआ।

इसके बाद 19 दिसंबर, 1991 को उनके पार्थिव शरीर को सबसे पहले बोकारो हवाई अड्डा पर लाया गया, जहां पर लाखों लोगों ने अश्रुपूरित आंखों से श्रद्धांजलि दी।

ऐसे में बिनोद बिहारी महतो का इस हवाई अड्डा से आध्यात्मिक एवं भावनात्मक लगाव रहा है। राज्य के 3.33 करोड़ जनता की प्रबल इच्छा एवं आकांक्षा है कि बोकारो हवाई अड्डा का नाम विनोद बिहारी महतो के नाम पर रखा जाए।

सिंधिया ने सभी बातों से अवगत होने के बाद इस विषय पर शीघ्र और समुचित कार्यवाई करने को लेकर आश्वस्त किया है। मौके पर विधायक लंबोदर महतो भी मौजूद थे।

Share This Article