
Ranchi Theft case : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने कैंटीन का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना तुंबा गुट्टू इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कोबरा बटालियन के एक जवान की पत्नी की कैंटीन से करीब 26,700 रुपए नकद चोरी कर लिए गए। चोरों ने देर रात कैंटीन का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता प्रतिमा कुमारी ने मामले की सूचना नामकुम थाना को दी है और लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि उनके पति इस समय सारंडा इलाके में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में छानबीन कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

