Jagannathpur Temple Murder : जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या के मामले का रांची पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों देव कुमार उर्फ रचित, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता को गिरफ्तार किया है।

राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के पास से करीब 3,977 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उन्हें पहचान लिया। अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने गार्ड की हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपियों ने चोरी किए गए पैसों से जमकर खरीदारी की। इतना ही नहीं, शक से बचने के लिए वे घटना के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो गए।
एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह घटना धुर्वा थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।


