BREAKING: रांची में रेलवे ट्रैक के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, महज 3 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, इलाके में सनसनी

रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे आरपीएफ जवान का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग, जांच जारी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है। जहां नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक आरपीएफ जवान का सिर कटा शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। शव ड्यूटी की वर्दी में मिला और उसका सिर धड़ से अलग था। घटनास्थल से जवान का बैग भी बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  मृतक जवान की पोस्टिंग सिर्फ तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। रेलवे पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि  मृतक जवान की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है। कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना की सूचना जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला किसी दुर्घटना का है, आत्महत्या से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

 

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।