
रांची : राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड विधानसभा में वोटिंग के दौरान एनडीए के सभी 24 विधायकों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी के पक्ष में मतदान किया। इस दौरान क्रॉस वोटिंग की कोई खबर नहीं है। मतदान से पहले खुद परिमल झारखंड विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायक झारखंड विधानसभा पहुंच चुके हैं।

